/lotpot/media/media_files/K1e7HfsfuoPG7vprrmJ9.jpg)
एक सवाल तीन जवाब
Moral Story एक सवाल तीन जवाब:- हालांकि यह प्रसंग कुछ पुराना है, लेकिन है दिलचस्प, डॉ. गोयबेल्स हिटलर के प्रसार मंत्री थे। एक दफा उन्होंने एक वृद्ध यहूदी पादरी से कहा- "यहूदी, सुना है कि तुम लोग अपने धर्मग्रंथ 'तालमुद' पर आधारित एक विशेष तरह के तर्क का प्रयोग करते हो, जिससे तुम्हारी बुद्धि जाहिर होती है। मैं कहता हूं कि वह मुझे सिखा दो"। (Moral Stories | Stories)
"ठीक है, दरअसल जब कोई यहूदी लड़का "तालमुद" का अध्ययन शुरू करना चाहता है तो हम उससे तीन सवाल पूछते हैं। यदि वह तीनों सवालों में से एक का भी जवाब सही देता है, तो हम उसे "तालमुद" लिखते हैं, वर्ना नहीं"।
"अच्छी बात है, तुम मुझसे तीनो सवाल पूछो मैं तैयार हूं"।
"ठीक है, पहला सवाल है- दो आदमी किसी धुएं की चिमनी में गिर पड़ते हैं। उनमें से एक पूरा कालिख में पुत जाता है और दूसरा बेदाग रहता है। आप बताइए, इन दोनों आदमियों में से पहले नहाएगा कौन?'' पादरी ने पूछा।
"बड़ी सीधी बात है। जो कालिख में पुत गया है, वही नहाएगा"। डा. गोयबेल्स ने जवाब दिया। (Moral Stories | Stories)
"गलत। जो बेदाग रह गया है, वह पहले नहाएगा'' पादरी बोला।
"भला वह क्यों?" "इसलिए कि दोनों व्यक्ति गिरते ही एक दूसरे को देखेंगे। कालिख से पुता आदमी बेदाग आदमी को देखकर सोचेगा कि आश्चर्य है, चिमनी में गिरकर भी बेदाग रहे। लेकिन बेदाग आदमी उसे देखकर सोचेगा कि हम दोनों ही कालिख से पुत गए हैं, सो मुझे जल्दी से नहा लेना चाहिए"- पादरी ने बात स्पष्ट की।
"लाजवाब, दूसरा सवाल क्या है?" (Moral Stories | Stories)
पादरी ने कहा- "दूसरा प्रश्न है- दो आदमी किसी धुएं की चिमनी में गिर पड़ते हैं। उनमे से एक कालिख से पुत जाता है और दूसरा...
पादरी ने कहा- "दूसरा प्रश्न है- दो आदमी किसी धुएं की चिमनी में गिर पड़ते हैं। उनमे से एक कालिख से पुत जाता है और दूसरा बेदाग रहता है। अब बताइए उनमें से पहले..." गोयबेल्स ने पादरी की बात बीच में ही काटते हुए कहा- "लेकिन यह तो वही सवाल है, जो आप सुझसे पूछ चुके हैं"।
"नहीं, यह अलग सवाल है"। पादरी ने कहा।
ठीक है, इस बार तुम मुझे हरगिज बेवकूफ नहीं बना सकते। इस सवाल का जवाब है कि बेदाग आदमी पहले नहाएगा"।
"बिल्कुल गलत"। (Moral Stories | Stories)
"लेकिन अभी तो तुमने कहा था कि...!" "हां, कहा था। लेकिन अब दूसरी समस्या है। इस बार कालिख पुता आदमी नहाएगा। क्योंकि पहले की तरह वे एक दूसरे को देखेंगे। बेदाग आदमी दूसरे आदमी को देखकर सोचेगा कि कितना गंदा हो गया हूं मैं, मुझे नहा लेना चाहिए।
लेकिन तभी उसकी निगाह अपने हाथों पर पड़ेगी तो वह पाएगा कि असल मे वह गंदा नही हुआ है। तब कालिख से पुता आदमी उसे देखकर सोचेगा कि कितनी अजीब बात है, चिमनी में गिरकर भी कालिख नहीं लगी। क्या मैं भी बेदाग हूं? तब वह अपने हाथ देखेगा और पाएगा कि वे बेदाग नहीं है। इसीलिए स्वाभाविक बात है कि वह नहाएगा।
गोयबेल्स पादरी की बुद्धि का लोहा मान गया बोला- "जबाब नहीं। मैं तुम्हारी बुद्धिमतता की दाद देता हूं। तीसरा सवाल पूछो"।
"तीसरा प्रश्न कुछ कठिन है"- पादरी ने कहा- "दो आदमी धुएं की एक चिमनी में गिर पड़ते हैं उनमे से..."
"तो कालिख पुता हुआ व्यक्ति नहाएगा"। डॉ0 गोयबेल्स का जवाब था। (Moral Stories | Stories)
"नहीं, बिल्कुल नहीं"। पादरी ने कहा।
"बेदाग आदमी नहाएगा"- गोयबेल्स ने फिर कहा।
"हर्गिज़ नहीं"। पादरी ने दृढ़ता से इनकार किया। (Moral Stories | Stories)
"तो फिर कौन नहाएगा?'' इस बार डॉ0 गोयबेल्स ने झल्लाकर कहा। पादरी ने शांत स्वर में कहा- "सही जवाब तो यह है कि यह सवाल ही मूर्खता पूर्ण है। भला यह कैसे मुमकिन है कि दो आदमी एक साथ एक ही चिमनी में गिरे और उनमें से एक आदमी तो कालिख में पुत जाए और दूसरा बेदाग रहे? जो शख्स इतनी छोटी सी बात नही समझ सकता, वह क्या 'तालमुद' सीखेगा?"- पादरी यह कहकर वहां से चल दिया। डॉ0 गोयबेल्स अवाक से पादरी को देखते रहे। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Moral Hindi Kahani | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | short moral story | kids short stories | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Moral Stories | kids hindi stories | Kids Moral Stories | Kids Moral Story | hindi moral stories for kids | Hindi Moral Stories | Hindi Moral Story | Kids Stories | hindi stories for kids | hindi stories | moral story for kids | Moral Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | हिंदी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | बच्चों की नैतिक कहानियाँ