Motivational Story: किताब का बोझ

थके कदमों से सुरेश अपनी क्लास में दाखिल हुआ। डर से उसका दिल बुरी तरह धड़क रहा था। आज भी वह पिकनिक जाने के लिए बीस रुपए नहीं जुटा सका था। उसने जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। क्लास में  उसके कदम रखते ही एक ठहाका गूंजा।

New Update
Students in class cartoon image

किताब का बोझ

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Motivational Story किताब का बोझ:- थके कदमों से सुरेश अपनी क्लास में दाखिल हुआ। डर से उसका दिल बुरी तरह धड़क रहा था। आज भी वह पिकनिक जाने के लिए बीस रुपए नहीं जुटा सका था। उसने जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। क्लास में  उसके कदम रखते ही एक ठहाका गूंजा और कानों में आवाज पड़ी- ''लो आ गया चिड़ी का गुलाम।" इसके बाद क्लास के दादानुमा लड़कों का नेता जयकिशन उर्फ जैकी दादा उसे घूरता हुआ बोला- ''क्यों तू आज भी पिकनिक के लिए पैसे नहीं लाया?" (Motivational Stories | Stories)

उसने सहमते हुए कहा- “जैकी दादा मेरे पिता जी नहीं हैं और मेरी मां को बुखार है और कई दिन से वह काम पर नहीं जा पा रही है इसलिए मैं रूपयों का इन्तजाम नहीं कर सका।"

जैकी ने उसे डपटते हुए कहा- "मैं कोई बहाना नहीं सुनना चाहता अगर कल पैसे नहीं लाया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।” (Motivational Stories | Stories)

Students in class cartoon image

उस दिन स्कूल से लौटते समय सुरेश का मन बहुत उदास था। उसे इस समस्या का कोई हल नहीं समझ में आ रहा था...

उस दिन स्कूल से लौटते समय सुरेश का मन बहुत उदास था। उसे इस समस्या का कोई हल नहीं समझ में आ रहा था। इसी उधेड़बुन में उससे रात का खाना भी ठीक से नहीं खाया गया। वह नींद का बहाना करके जल्दी बिस्तर पर चला गया। वह अपनी बीमार बूढ़ी मां को रूपयों की समस्या बताकर और नहीं परेशान करना चाहता था।

अगले दिन वह सुबह स्कूल के लिए जल्दी निकल पड़ा। रास्ते में एक किताब की दुकान पर रूका तथा अपनी सबसे महंगी और नई किताब बस्ते से निकालकर दुकानदार के हाथ में थमा दी। कुछ देर तक उलट-पलट कर किताब देखने के बाद दुकानदार ने उसे कुछ रूपये निकाल कर दिये जो उसने बगैर देखे अपनी कमीज में डाल लिये और क्लास में पहुंचते ही चुपचाप जैकी दादा को दे दिये। (Motivational Stories | Stories)

अगले दिन पूरी क्लास के लड़के विहारलेक पिकनिक मनाने पहुंचे। वहां का दृश्य अत्यन्त मनोरम था। मंद मंद बहार चल रही थी, झील में आकर्षक नावें चल रही थीं तथा बाग में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल खिले थे। वहां पहुंचते ही सब लड़के अलग-अलग ग्रुपों में बंट गए। कुछ लोग संगीत का आनन्द ले रहे थे। कुछ फुटबॉल खेल रहे थे तथा कुछ अंताक्षरी में व्यस्त थे। लेकिन इस सब शोर गुल से बेखबर सुरेश एक पेड़ के नीचे बैठ गया और कुछ सोचने लगा। थोड़ी देर सोचते-सोचते उसकी आंखो से आंसू बह निकले।

अचानक अपने पास किसी की आहट पाकर उसने सिर उठाया तो जैकी दादा को पाया। जैकी ने प्यार से उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा- ''यार मुझे माफ करना सुरेश मैंने तुमको बहुत परेशान किया। तुम्हारे दोस्त नरेश ने आज की पूरी घटना मुझे बता दी है। यार, हम लोग तो बुरी संगत और मां-बाप के अधिक लाड-प्यार के कारण बिगड़ चुके हैं लेकिन यह नहीं चाहते कि किसी और होनहार लड़के का भविष्य खराब हो।" इतना कहने के बाद उसने जेब से रूपये निकालकर उसे देते हुए कहा- ''घर जाते समय नयी किताब खरीद लेना।"

अब सुरेश अपने को बहुत हल्का महसूस कर रहा था। उसको पिकनिक में मजा आने लगा था क्योंकि उसके ऊपर से किताब का बोझ हट चुका था। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | Short Motivational Stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Motivational Stories | kids hindi stories | kids motivational stories | Kids Stories | hindi stories | Motivational Stories | hindi stories for kids | motivational stories for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: मैं गपोड़ी नहीं

Motivatinal Story: एक साधारण घटना

Motivational Story: घबराओ मत

Motivational Story: मेहनत का महत्व

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Bal Kahaniyan #Motivational Stories #Hindi Bal Kahani #Kids Stories #kids motivational stories #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #हिंदी कहानियाँ #kids hindi stories #hindi stories for kids #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #Short Motivational Stories #Kids Hindi Motivational Stories #Hindi Bal Kahaniyan #बाल कहानियां #kids hindi short stories #लोटपोट ई-कॉमिक्स #हिंदी बाल कहानियाँ #motivational stories for kids