बच्चों के लिए एक प्यारी सी कविता : एक सवाल

"एक सवाल" एक सुंदर और रोचक कविता है, जो बच्चों की जिज्ञासु प्रवृत्ति को दर्शाती है। यह कविता उन अनगिनत सवालों को सामने रखती है, जो अक्सर बच्चों के मन में उठते हैं। बच्चे स्वभाव से ही जिज्ञासु होते हैं और हर चीज़ के पीछे का कारण जानना चाहते हैं।

ByLotpot
New Update
A cute poem for children a question
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

"एक सवाल" एक सुंदर और रोचक कविता है, जो बच्चों की जिज्ञासु प्रवृत्ति को दर्शाती है। यह कविता उन अनगिनत सवालों को सामने रखती है, जो अक्सर बच्चों के मन में उठते हैं। बच्चे स्वभाव से ही जिज्ञासु होते हैं और हर चीज़ के पीछे का कारण जानना चाहते हैं। (Hindi Poem)

कविता में ऐसे सवाल पूछे गए हैं जो प्रकृति, जीव-जंतुओं और जीवन से जुड़े हुए हैं। "मेरे सिर में कितने बाल?", "आसमान में कितने तारे?", "नदियाँ क्यों बहती हैं?", "बिल्ली चूहे को क्यों खाती है?" जैसे प्रश्न बच्चों के स्वाभाविक जिज्ञासा भरे मन को दर्शाते हैं। ये सवाल हमें यह समझाते हैं कि बच्चे हर चीज़ के पीछे का कारण जानना चाहते हैं, लेकिन हर सवाल का उत्तर देना संभव नहीं होता। (Cute Kid Poem Hindi)

कविता के अंत में बताया गया है कि कुछ प्रश्नों का उत्तर विज्ञान दे सकता है, लेकिन कई बातें ऐसी भी होती हैं, जो समझ से परे होती हैं। इन्हें केवल "ईश्वर की माया" कहा जा सकता है। यह संदेश हमें प्रकृति के रहस्यों को स्वीकार करने और उनकी सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करता है।

इस कविता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और यह बताना है कि हर सवाल का उत्तर संभव नहीं होता, क्योंकि यह दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है।

एक सवाल

आओ, पूछें एक सवाल!

मेरे सिर में कितने बाल?

कितने आसमान में तारे?

बतलाओ या कह दो हारे!

नदियाँ क्यों बहती दिन-रात ?

चिड़ियाँ क्या करती हैं बात?

क्यों कुत्ता बिल्ली पर धाए?

बिल्ली क्यों चूहे को खाए?

फूल कहाँ से पाते रंग?

रहते क्यों न जीव सब संग?

बादल क्यों बरसाते पानी?

लड़के क्यों करते शैतानी?

नानी की क्यों सिकुड़ी खाल?

अजी, न ऐसा करो सवाल!

यह सब ईश्वर की माया है,

इसको कौन जान पाया है?

और पढ़ें : 

आम की टोकरी - हिंदी कहानी

सर्दी पर बाल कविता - "जाड़ा"

प्रेम-प्रीत हो सबकी भाषा

बाल कविता : जनवरी की सर्दी