हिंदी प्रेरक कहानी: प्रार्थना और भगवान

डॉण मार्क एक प्रसिद्ध कैंसर स्पैश्लिस्ट थे, एक बार किसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए किसी दूर के शहर जा रहे थे। वहां उनको उनकी नई मैडिकल रिसर्च के महान कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाना था।

New Update
Cartoon image of a man talking to a women

प्रार्थना और भगवान

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

हिंदी प्रेरक कहानी: प्रार्थना और भगवान:- डॉण मार्क एक प्रसिद्ध कैंसर स्पैश्लिस्ट थे, एक बार किसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए किसी दूर के शहर जा रहे थे। वहां उनको उनकी नई मैडिकल रिसर्च के महान कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाना था। वे बड़े उत्साहित थे व जल्दी से जल्दी वहां पहुंचना चाहते थे। उन्होंने इस शोध के लिए बहुत मेहनत की थी। बड़ा उतावलापन था, उनका उस पुरस्कार को पाने के लिए। (Motivational Stories | Stories)

उड़ने के लगभग दो घण्टे बाद उनके जहाज़ में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उनके हवाई जहाज को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। डाण मार्क को लगा कि वे अपने सम्मेलन में सही समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, इसलिए उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों से रास्ता पता किया और एक टैक्सी कर ली, सम्मेलन वाले शहर जाने के लिए। उनको पता था कि अगली फ्लाइट 10 घण्टे बाद है। टैक्सी तो मिली लेकिन ड्राइवर के बिना इसलिए उन्होंने खुद ही टैक्सी चलाने का निर्णय लिया।

Cartoon image of a man talking to a women

जैसे ही उन्होंने यात्रा शुरु की कुछ देर बाद बहुत तेज, आंधी-तूफान शुरु हो गया। रास्ता लगभग दिखना बंद सा हो गया। इस आपा-धापी में वे गलत रास्ते की ओर मुड़ गए। लगभग दो घंटे भटकने के बाद उनको समझ आ गया कि वे रास्ता भटक गए हैं। थक तो वे गए ही थे, भूख भी उन्हें बहुत ज़ोर से लग आई थी। उस सुनसान सड़क पर भोजन की तलाश में वे गाड़ी इधर उधर चलाने लगे। कुछ दूरी पर उनको एक झोपड़ी दिखाई दी। (Motivational Stories | Stories)

झोपड़ी के बिल्कुल नजदीक उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। परेशान होकर गाड़ी से उतरे और उस...

झोपड़ी के बिल्कुल नजदीक उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। परेशान होकर गाड़ी से उतरे और उस छोटे से घर का दरवाज़ा खटखटाया। एक स्त्री ने दरवाज़ा खोला। डाण मार्क ने उन्हें अपनी स्थिति बताई और एक फोन करने की इजाजत मांगी। उस स्त्री ने बताया कि उसके यहां फोन नहीं है। फिर भी उसने उनसे कहा कि आप अंदर आइए और चाय पीजिए। मौसम थोड़ा ठीक हो जाने पर, आगे चले जाना।

भूखे, भीगे और थके हुए डॉक्टर ने तुरंत हामी भर दी। उस औरत ने उन्हें बिठाया, बड़े सम्मान के साथ चाय दी व कुछ खाने को दिया। साथ ही उसने कहा, "आइए खाने से पहले भगवान से प्रार्थना करें और उनका धन्यवाद कर दें"। (Motivational Stories | Stories)

डॉक्टर उस स्त्री की बात सुन कर मुस्कुरा दिए और बोले, "मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता। मैं मेहनत पर विश्वास करता हूं। आप अपनी प्रार्थना कर लें"। टेबल से चाय की चुस्कियां लेते हुए डॉक्टर उस स्त्री को देखने लगे जो अपने छोटे से बच्चे के साथ प्रार्थना कर रही थी। उसने कई प्रकार की प्रार्थनाएं की। डॉक्टर मार्क को लगा कि हो न हो, इस स्त्री को कुछ समस्या है।

जैसे ही वह औरत अपने पूजा के स्थान से उठी, तो डॉक्टर ने पूछा, "आपको भगवान से क्या चाहिए? क्या आपको लगता है कि भगवान आपकी प्रार्थनाएं सुनेंगे?"

उस औरत ने धीमे से उदासी भरी मुस्कुराहट बिखेरते हुए कहा, "ये मेरा लड़का है और इसको एक रोग है जिसका इलाज डॉक्टर मार्क नामक व्यक्ति के पास है परंतु मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैं उन तक, उनके शहर जा सकूं क्योंकि वे दूर किसी शहर में रहते हैं। यह सच है की कि भगवान ने अभी तक मेरी किसी प्रार्थना का जवाब नहीं दिया किंतु मुझे विश्वास है कि भगवान एक न एक दिन कोई रास्ता बना ही देंगे। वे मेरा विश्वास टूटने नहीं देंगे। वे अवश्य ही मेरे बच्चे का इलाज डॉण मार्क से करवा कर इसे स्वस्थ कर देंगे"।

Cartoon image of a man talking to a women

डॉक्टर मार्क तो सन्न रह गए। वे कुछ पल बोल ही नहीं पाए। आंखों में आंसू लिए धीरे से बोले, "भगवान बहुत महान हैं"।

उन्हें सारा घटनाक्रम याद आने लगा। कैसे उन्हें सम्मेलन में जाना था। कैसे उनके जहाज को इस अंजान शहर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। कैसे टैक्सी के लिए ड्राइवर नहीं मिला और वे तूफान की वजह से रास्ता भटक गए और यहां आ गए।

वे समझ गए कि यह सब इसलिए नहीं हुआ कि भगवान को केवल इस औरत की प्रार्थना का उत्तर देना था बल्कि भगवान उन्हें भी एक मौका देना चाहते थे कि वे भौतिक जीवन में धन कमाने, प्रतिष्ठा कमाने, इत्यादि से ऊपर उठें और असहाय लोगों की सहायता करें। वे समझ गए की भगवान चाहते हैं कि मैं उन लोगों का इलाज करूं जिनके पास धन तो नहीं है किंतु उन्हें भगवान पर विश्वास है। डॉक्टर मार्क अपने साथ मां और बेटे को अपने हॉस्पिटल लेकर गए और उस बच्चे का इलाज किया जबतक वह ठीक नही हो गया। तब डॉक्टर मार्क ने भगवान का धन्यवाद किया। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | kids hindi kahaniyan | bachon ki hindi kahaniyan | kids hindi kahani | hindi kahani | Hindi kahaniyan | bachon ki hindi kahani | bachon ki prerak kahaniyan | Bachon ki prerak kahani | bachon ki hindi prerak kahani | hindi prerak kahaniyan | hindi prerak kahani | Bachon ki hindi prerak kahani | Kids Hindi Motivational Story | hindi motivational story for kids | Hindi Motivational Story | hindi stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियाँ | प्रेरक हिंदी कहानी | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी | बच्चों की कहानियाँ | बच्चों की कहानी | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | हिंदी प्रेरक कहानियाँ | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानियां | Bachon ki hindi prerak kahani

यह भी पढ़ें:-

हिंदी प्रेरक कहानी: ये खेत मेरा है

बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी: बहुरूपिया

Motivational Story: मन की पूजा

Motivational Story: दिमाग लगाया त्योहार मनाया

#Bachon ki prerak kahani #बच्चों की कहानियाँ #bachon ki hindi kahaniyan #lotpot E-Comics #hindi prerak kahani #hindi motivational story for kids #Kids Hindi Motivational Story #Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #Hindi Bal Kahani #Bal Kahani in Hindi #हिंदी प्रेरक कहानी #मज़ेदार बाल कहानी #लोटपोट #बच्चों की बाल कहानी #बाल कहानी #बच्चों की कहानी #बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानियां #हिंदी बाल कहानी #Hindi Kahani #Hindi Bal Kahaniyan #hindi stories #मजेदार बाल कहानी #बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #bachon ki hindi kahani #लोटपोट ई-कॉमिक्स #Hindi kahaniyan #Hindi Motivational Story #majedar bal kahani #Bal kahani #छोटी हिंदी प्रेरक कहानी #प्रेरक हिंदी कहानी #kids hindi kahaniyan #hindi prerak kahaniyan #kids hindi kahani #bachon ki prerak kahaniyan #हिंदी प्रेरक कहानियाँ #Lotpot