हिंदी प्रेरक कहानी: ये खेत मेरा है

यह एकदम सच्ची और प्रेरक घटना है, हालांकि घटना थोड़ी पुरानी है, यानि अंग्रेजी राज्य के समय की जब हमारा देश गुलाम था। गोरे किसानों पर बहुत अत्याचार करते थे, उनसे लगान लेते थे और उन्हें अकारण अपमानित करते थे।

New Update
cartoon image of british pesonel

ये खेत मेरा है

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

हिंदी प्रेरक कहानी: ये खेत मेरा है:- यह एकदम सच्ची और प्रेरक घटना है, हालांकि घटना थोड़ी पुरानी है, यानि अंग्रेजी राज्य के समय की जब हमारा देश गुलाम था। गोरे किसानों पर बहुत अत्याचार करते थे, उनसे लगान लेते थे और उन्हें अकारण अपमानित करते थे। एक बार एक अंग्रेज अफसर कुछ दूर ही आगे बढ़ा था कि उसने एक किसान को देखा। वह किसान धोती-कुर्ता पहने, अपने कंधे पर गमछा लटकाए पसीने-पसीने हो रहा था। वह धीरे-धीरे कुछ सोचते हुए चला जा रहा था। (Motivational Stories | Stories)

अंग्रेज अफसर ने जोर से पुकारा, "ठहर जाओ! मुझे तुमसे कुछ काम है।"

cartoon image of british pesonel

सीधा-सरल किसान जहां का तहां ठहर गया। वह मन ही मन डर गया, न मालूम क्या चाहता है...

सीधा-सरल किसान जहां का तहां ठहर गया। वह मन ही मन डर गया, "न मालूम क्या चाहता है यह गोरा! लगता है, आज मैं किसी बुरे आदमी का मुँह देख कर उठा हूँ।" अंग्रेज अफसर ने पास आकर पूछा, "क्यों तुम, यहीं रहते हो न? यहीं के बाशिंदे हो?"

"जी हां, नजदीक ही रहता हूं। मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?" (Motivational Stories | Stories)

"हिन्दुस्तानी आदमी, मुझे अपने घोड़ों के लिए फौरन चारा चाहिए। तुमको यह बताना है कि इस गांव में सबसे अच्छी फसल किसकी है? मुझे टाल-मटोल एकदम पसंद नहीं। चलो, मुझे ले चलो, ताकि मैं फसल कटवा लूं।" अंग्रेज अफसर का हुक्म तो किसान को मानना ही था। वह आदर के साथ बोला, "जी, आइए चलिए मेरे साथ। मैं आपको उस खेत तक ले चलता हूं जिसकी फसल सबसे अच्छी है।"

कुछ दूर चलने के बाद खेतों में खूब लहलहाती फसल दिखलायी पड़ी। अंग्रेज अफसर ने पूछा, "क्यों, यही है वह खेत?"

किसान ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, "हुजूर, थोड़ा और आगे चलने की मेहरबानी कीजिए।" (Motivational Stories | Stories)

cartoon image of british pesonel

फिर थोड़ी देर बाद किसान एक छोटे से खेत के पास जाकर ठहर गया और स्वयं उस फसल को काटने लगा। जब चारे की जरूरत भर फसल कट गई, तो अंग्रेज अफसर ने जानना चाहा, "इससे अच्छी फसल तो मैं देख चुका था। तुम हमको यहां तक क्यों लाए?"

"हुजूर, यह खेत मेरा है। इसकी फसल मेरे लिए सबसे अच्छी फसल है। दूसरों की फसल काटकर मैं उनका नुकसान करने का पाप अपने सिर नहीं चढ़ाना चाहता था। यही कारण है कि मैंने आपको थोड़ा कष्ट दिया। हुजूर, माफी चाहता हूं।"

ऐसा कहते हैं, वह अंग्रेज अफसर उस किसान के जवाब से इतना खुश हुआ कि उसने फसल का पूरा दाम चुकाया और सदा के लिए नियम बना दिया कि किसी किसान का नुकसान उसके इलाके में न होने पाए। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | choti hindi kahani | kids hindi kahaniyan | kids hindi kahani | bachon ki majedar hindi kahani | bachon ki hindi kahani | hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | Hindi kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Kids Hindi Motivational Story | hindi motivational story | hindi motivational story for kids | Short Motivational Stories | Short Motivational Stories in Hindi | short hindi motivational story | bachon ki choti kahani | choti prerak kahani | hindi prerak kahani | Bachon ki hindi prerak kahani | prerak kahaniyan | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कहानी | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | छोटी शिक्षाप्रद कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की छोटी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की प्रेरक हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

हिंदी प्रेरक कहानी: स्वाभिमानी युवक

बच्चों की प्रेरक कहानी: समझदारी का पुल

Motivational Story: ईश्वर को मत कोसो

Motivational Story: घबराओ मत

#Hindi Kahani #बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Hindi kahaniyan #Bal Kahaniyan #Hindi Bal Kahani #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #Hindi Motivational Story #हिंदी कहानियाँ #Short Motivational Stories #Hindi Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #बाल कहानियां #लोटपोट ई-कॉमिक्स #हिंदी बाल कहानियाँ #बच्चों की हिंदी कहानियाँ #हिंदी प्रेरक कहानी #बच्चों की प्रेरक कहानी #बच्चों की प्रेरक हिंदी कहानी #Kids Hindi Motivational Story #बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी #Short Motivational Stories in Hindi #बच्चों की हिंदी कहानी #छोटी हिंदी कहानियाँ #मजेदार बाल कहानी #मज़ेदार छोटी कहानी #Bal Kahani in Hindi #bachon ki hindi kahani #बच्चों की बाल कहानी #bachon ki hindi kahaniyan #मज़ेदार बाल कहानी #kids hindi kahani #kids hindi kahaniyan #छोटी शिक्षाप्रद कहानी #hindi motivational story for kids #hindi prerak kahani #छोटी हिंदी प्रेरक कहानी #majedar bal kahani #choti hindi kahani #bachon ki choti kahani #बच्चों की छोटी कहानी #bachon ki majedar hindi kahani #मजेदार छोटी हिंदी कहानी #short hindi motivational story #choti prerak kahani #prerak kahaniyan