हिंदी प्रेरक कहानी: स्वाभिमानी युवक

रामगढ़ रियासत के राजा का नाम समर सेन था। वह बहुत दयालु था। एक बार राजा समर सेन शिकार खेलने अकेले जंगल में गया। शिकार खेलते हुए वह काफी दूर निकल गया और वापस लौटते समय रास्ता भटक गया।

New Update
cartoon image of a king in jungle

स्वाभिमानी युवक

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

हिंदी प्रेरक कहानी: स्वाभिमानी युवक:- रामगढ़ रियासत के राजा का नाम समर सेन था। वह बहुत दयालु था। एक बार राजा समर सेन शिकार खेलने अकेले जंगल में गया। शिकार खेलते हुए वह काफी दूर निकल गया और वापस लौटते समय रास्ता भटक गया। महल का रास्ता ढूंढते-ढूंढते वह काफी थक गया था। उसे प्यास भी लगी थी। तभी उसे एक युवक मिला। राजा ने युवक को अपने पास बुलाया और कहा "मैं रास्ता भटक गया हूं क्या तुम्हें महल जाने का रास्ता पता है?" (Motivational Stories | Stories)

"मैं आपको महल का रास्ता बताता हूं महाराज, "युवक ने राजा को एक पेड़ की तरफ इशारा करके कहा, किंतु पहले आप वहां पेड़ की छांव में चल कर बैठिए। मुझे तो आप प्यासे लग रहे हैं पहले आप पानी पी लीजिए"।

cartoon image of a king in jungle

युवक के हाथ में एक लोटा था। वह दौड़ कर पास की नदी से स्वच्छ पानी ले आया। पानी पी कर राजा को बड़ी तृप्ति मिली। युवक ने राजा को महल जाने का रास्ता बता दिया। राजा उस युवक से बहुत खुश हुआ। उसने देखा युवक के शरीर पर फटे पुराने कपड़े थे। राजा को दया आई। सेवा के बदले राजा उस युवक को कुछ देना चाहता था। राजा ने युवक से कहा, "तुम कल मेरे महल में आना। मैं तुम्हें ढेर सारे इनाम दूंगा"।

युवक ने अपने गांव जाकर सबको यह बात बताई। "तो क्‍या तुम कल राजदरबार में जाओगे?" युवक के माता-पिता ने पूछा।

"हां, जरूर जाऊंगा"। उसने कहा, "राजा ने बुलाया है तो भला क्यों नहीं जाऊंगा। वह मुझे ढेर सारा इनाम देंगे"।

"अगर उन्होंने तुम्हें इनाम नहीं दिया तो?" गांव के एक मक्कार आदमी ने युवक से पूछा, "तो क्या तुम रोओगे गिड़गिड़ाओगे?" (Motivational Stories | Stories)

"हुंह, इनाम के लिए मैं राजा के आगे रोऊंगा गिड़गिड़ाऊंगा," युवक स्वाभिमान से बोला, ऐसा मुझसे कभो नहीं होगा। राजा अगर वचन देकर मुकर जाएंगे तो उनका इनाम जाए भाड़ में, मैं खुशामद हर्गिज नहीं करूंगा"।

cartoon image of indian villagers

उस मक्कार आदमी ने राजा के पास जाकर यह बात बता दी। 2-4 बातें अपनी तरफ से भी जोड़ कर सुना दी ताकि राजा भड़क जाए। इनाम के बदले उस युवक को सजा मिले।

अगले दिन वह युवक दरबार में गया। युवक ने दरबान से कहा, "जाओ, महाराज से कहो कि आपने कल जिस युवक को इनाम देने के लिए बुलाया था, वह आया है"।

दरबान जल्दी ही लौटकर आया और उसे आदर के साथ दरबार में ले गया। राजा अपने सिंहासन पर विराजमान था। युवक को देखकर...

दरबान जल्दी ही लौटकर आया और उसे आदर के साथ दरबार में ले गया। राजा अपने सिंहासन पर विराजमान था। युवक को देखकर राजा को उस मक्कार आदमी की कही बात याद आई। राजा ने युवक के स्वाभिमान की परीक्षा लेनी चाही। राजा ने उसकी तरफ हैरानी से देखते हुए पूछा, "तुम कौन हो?" युवक ने अपना परिचय दिया और इनाम वाली बात याद दिलाई। (Motivational Stories | Stories)

अच्छा, राजा मुस्कुरा कर बोला, "तो तुम इनाम लेने आए हो। बड़े लालची हो तुम। तुमने मुझे थोड़ा सा पानी पिला कर महल का रास्ता बता दिया तो तुम्हें इसके लिए इनाम चाहिए, हां, जाओ भागो यहां से"। राजा ने उसे कसकर डांटा।

युवक को राजा की बातें बहुत बुरी लगीं। उसे राजा से ऐसे व्यवहार की आशा कतई न थी।  वह नाराजगी भरे स्वर में बोला "महाराज, मैंने आपकी सेवा किसी इनाम के लालच में नहीं की थी। इनाम तो आप मुझे स्वयं देना चाहते थे। अगर आपको इनाम न देना हो तो मत दीजिए, मगर मेरा अपमान तो मत कीजिए। अब मैं इनाम लूँगा भी नहीं। आपका इनाम आपको ही मुबारक हो"। यह कहकर वह युवक मुड़ा और दरबार से वापस जाने लगा।

cartoon image of a king talking to a villager

"रूको बेटे" तभी राजा ने उसे पीछे से आवाज दी, "मैं तो तुम्हारे स्वाभिमान की परीक्षा ले रहा था। मैं देखना चाहता था कि तुम सचमुच स्वाभिमानी हो या नहीं"।

"फिर क्या देखा आपने?" युवक ने पूछा।

"मैंने देखा कि गरीबी और अभाव में जीने के बाद भी तुमने अपना स्वाभिमान नहीं खोया," राजा ने युवक की पीठ ठोकते हुए कहा "स्वाभिमान से बढ़कर कुछ भी नही है। इसे तुम अच्छी तरह जानते हो"।

बाद में राजा ने उस युवक को दरबार में एक ऊंचा पद दिया और ढेर सारा इनाम देकर आदर के साथ विदा किया। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | short hindi stories for kids | short stories in Hindi | Short Motivational Stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | short stories for kids | Short Motivational Stories | hindi motivational story for kids | Kids Hindi Motivational Story | Hindi Motivational Story | Bachon ki prerak kahani | hindi prerak kahani | kids hindi stories | Short Hindi Stories | hindi stories | hindi stories for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी ई-कॉमिक्स | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | बाल कहानी | हिंदी कहानी | हिंदी कहानियाँ | बच्चों की कहानियाँ | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी | छोटी शिक्षाप्रद कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की छोटी हिंदी कहानी

यह भी पढ़ें:-

हिंदी प्रेरक कहानी: अद्भुत देशप्रेम

Motivational Story: सच्चाई की दौलत

Motivational Story: मां है महान

Motivational Story: निर्दोष को दंड

#हिंदी ई-कॉमिक्स #बच्चों की कहानियाँ #Short Motivational Stories #छोटी हिंदी कहानियाँ #Bachon ki prerak kahani #Short Hindi Stories #hindi prerak kahani #बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी #hindi motivational story for kids #Kids Hindi Motivational Story #हिंदी कहानियाँ #Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #short stories for kids #short stories in Hindi #Short Motivational Stories in Hindi #Hindi Bal Kahani #बाल कहानियां #Bal Kahani in Hindi #lotpot E-Comics #हिंदी प्रेरक कहानी #kids short stories in hindi #short stories for kids in hindi #हिंदी कहानी #लोटपोट #बच्चों की छोटी हिंदी कहानी #बाल कहानी #बच्चों की बाल कहानी #hindi stories for kids #Hindi Bal Kahaniyan #hindi stories #मजेदार बाल कहानी #बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी #लोटपोट ई-कॉमिक्स #majedar bal kahani #छोटी शिक्षाप्रद कहानी #Hindi Motivational Story #kids hindi stories #Bal kahani #short hindi stories for kids #छोटी हिंदी प्रेरक कहानी #Lotpot