Moral Story: मौत से टक्कर

कल्लू, लल्लन और मुन्ना तीनों लड़के सड़क के किनारे बैठकर खिलौने बेचा करते थे तीनों अपनी अपनी टोकरी में तरह तरह के खिलौने भरकर सुबह ही अपनी जगह पर आकर बैठ जाते थे। वह इलाका भीड़वाला और बाजार के करीब था।

New Update
cartoon image of Indian village boys

मौत से टक्कर

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Moral Story मौत से टक्कर:- कल्लू, लल्लन और मुन्ना तीनों लड़के सड़क के किनारे बैठकर खिलौने बेचा करते थे तीनों अपनी अपनी टोकरी में तरह तरह के खिलौने भरकर सुबह ही अपनी जगह पर आकर बैठ जाते थे। वह इलाका भीड़वाला और बाजार के करीब था, इसलिए लड़कों की अच्छी खासी,बिक्री हो जाती थी। उस दिन भी तीनों लड़के अपनी टोकरियां लेकर निश्चित स्थान पर बैठ गए और ऊँची आवाज लगाकर खिलौने बेचने लगे। (Moral Stories | Stories)

भालू, घोड़ा, शेर आदि की आकृतियों वाले तरह तरह के खिलौने थे उनके पास आज मुन्ना एक नया ही खिलौना ले आया था, स्प्रिंग वाला बंदर लोहे के एक चौकोर टुकड़े पर जड़ा था एक बंदर जिसके नीचे एक खटका लगा था। खटका दबाते ही स्प्रिंग के सहारे बंदर जोर से हवा में उछलता था और फिर वापस अपनी जगह पर आ जाता था।

cartoon image of Indian village boys

मुन्ना बार बार खटका दबा कर बंदर को हवा में उछाल कर ग्राहक का ध्यान इस नये खिलौने की तरफ आकर्षित करने का...

मुन्ना बार बार खटका दबा कर बंदर को हवा में उछाल कर ग्राहक का ध्यान इस नये खिलौने की तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रहा था लेकिन तभी एक हादसा हो गया। अबकी बार जैसे ही मुन्ना ने खटका दबाया, बंदर जोर से हवा में उछला पर वह कुछ ज्यादा ही ऊंचा उछल गया और ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में चिपक गया, जिसमें तेज करंट प्रवाहित हो रहा था।

बंदर के तार से चिपकते ही लोहे की स्प्रिंग से होता हुआ करंट मुन्ना तक पलक झपकते पहुंच गया और वह जोर जोर से तड़पने लगा। निकट ही बैठा लल्लन भी करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को भी एक तेज झटका लगा और वह उछलकर दूर जा गिरा। (Moral Stories | Stories)

पलभर के लिये कल्लू के होश उड़ गये, उसकी समझ में नहीं आया कि यह क्या हो गया। वह जब संभल कर खड़ा हुआ तो उसने देखा कि उसके दोनों दोस्त लल्लन और मुन्ना करंट से बुरी तरह तड़प रहे हैं।

cartoon image of Indian village boys

आसपास से गुजरने वाले लोग जहां के तहां खड़े होकर इस भयानक दृश्य को देखने लगे। किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि आगे बढ़कर दोनों लड़कों को बचाता। (Moral Stories | Stories)

कल्लू को लगा कि अगर वह भी तमाशबीनों की तरह चुपचाप खड़ा रहा तो उसके दोनों दोस्त कुछ पलों में ही करंट से झुलस कर दम तोड़ देंगे। नहीं, उसे अपने साथियों का जीवन किसी तरह बचाना होगा। उसने खोजती नजरों से आसपास देखा। तभी उसने एक वृद्ध व्यक्ति के हाथ में लकड़ी की छड़ी देखी वह दौड़ कर वृद्ध से छड़ी मांग लाया।

उसने पूरी ताकत से छड़ी को उस स्प्रिंग पर दे मारा, जो बिजली की तार से जा जुड़ी थी, जैसे अनार छूटा हो, इस तरह चिंगारियां निकलीं स्प्रिंग से कल्‍लू को भी एक तेज झटका लगा लेकिन यह देखकर वह खुशी से उछल पड़ा कि स्प्रिंग बीच में से दूट गई थी और उसके दोनों दोस्त करंट की चपेट से मुक्त हो गये। कल्लू ने अपने साहस और बुद्धिमानी से उन्हे मौत के मुंह में जाने से बचा लिया था। (Moral Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | Moral Hindi Kahani | kids short stories | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Moral Stories | kids hindi stories | Kids Moral Stories | Moral Stories | Hindi Moral Stories | Hindi Moral Story | Kids Stories | hindi stories for kids | hindi stories | moral story for kids | short moral story | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | शिक्षाप्रद कहानियां | छोटी नैतिक कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की नैतिक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: ऐसे गुरु ऐसा शिष्य

Moral Story: वृद्ध दम्पत्ति की चतुराई

Moral Story: आलस्य करने का फल

Moral Story: घमंडी राजकुमारी

#lotpot E-Comics #छोटी कहानी #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #छोटी नैतिक कहानियाँ #Kids Moral Stories #Hindi Moral Stories #Kids Hindi Moral Stories #हिंदी कहानियाँ #Bal Kahaniyan #Hindi Bal Kahani #बाल कहानियां #short moral stories #kids hindi short stories #Hindi Moral Story #बच्चों की नैतिक कहानियाँ #हिंदी कहानी #शिक्षाप्रद कहानियां #लोटपोट #बाल कहानी #hindi stories for kids #हिंदी बाल कहानी #Hindi Kahani #Hindi Bal Kahaniyan #Moral Stories #hindi stories #kids short stories #हिंदी बाल कहानियाँ #Kids Stories #लोटपोट ई-कॉमिक्स #Hindi kahaniyan #hindi short Stories #kids hindi stories #short stories #Bal kahani #Moral Hindi Kahani #छोटी हिंदी कहानी #short moral story #moral story for kids #Lotpot