Moral Story: विश्वास की जीत

किसी गाँव मे एक साधु रहा करता था, वो जब भी नाचता तो बारिश होती थी। अतः गाँव के लोगों को जब भी बारिश की जरूरत होती थी, तो वे लोग साधु के पास जाते और उनसे अनुरोध करते कि वे नांचें।

New Update
Cartoon image of city guys in village

विश्वास की जीत

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Moral Story विश्वास की जीत:- किसी गाँव मे एक साधु रहा करता था, वो जब भी नाचता तो बारिश होती थी। अतः गाँव के लोगों को जब भी बारिश की जरूरत होती थी, तो वे लोग साधु के पास जाते और उनसे अनुरोध करते कि वे नांचें और जब वो नाचने लगता तो बारिश ज़रूर होती। (Moral Stories | Stories)

कुछ दिनों बाद चार लड़के शहर से गाँव में घूमने आये, जब उन्हें यह बात मालूम हुई कि किसी साधू के नाचने से बारिश होती है तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। शहरी पढ़ाई लिखाई के घमंड में उन्होंने गाँव वालों को चुनौती दे दी कि हम भी नाचेंगे तो बारिश होगी और अगर हमारे नाचने से नहीं हुई तो उस साधु के नाचने से भी नहीं होगी। 

Cartoon image of city guys in village

फिर क्या था अगले दिन सुबह-सुबह ही गाँव वाले उन लड़कों को लेकर साधु की कुटिया पर पहुंचे। साधु को सारी बात बताई गयी, फिर...

फिर क्या था अगले दिन सुबह-सुबह ही गाँव वाले उन लड़कों को लेकर साधु की कुटिया पर पहुंचे। साधु को सारी बात बताई गयी, फिर लड़कों ने नाचना शुरू किया, आधे घंटे बीते और पहला लड़का थक कर बैठ गया पर बादल नहीं दिखे, कुछ देर में दूसरे ने भी यही किया और एक घंटा बीतते-बीतते बाकी दोनों लड़के भी थक कर बैठ गए, पर बारिश नहीं हुई। (Moral Stories | Stories)

cartoon image of two boys

अब साधु की बारी थी, उसने नाचना शुरू किया, एक घंटा बीता, बारिश नहीं हुई, साधु नाचता रहा। दो घंटा बीता बारिश नहीं हुई, पर साधु तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था, धीरे-धीरे शाम ढलने लगी कि तभी बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और ज़ोरों की बारिश होने लगी। लड़के दंग रह गए और तुरंत साधु से क्षमा मांगी और पूछा- बाबा भला ऐसा क्यों हुआ कि हमारे नाचने से बारिश नहीं हुई और आपके नाचने से हो गयी?”

साधु ने उत्तर दिया– "जब मैं नाचता हूँ तो दो बातों का ध्यान रखता हूँ, पहली बात मैं ये सोचता हूँ कि अगर मैं नाचूँगा तो बारिश को बरसना ही पड़ेगा और दूसरी ये कि मैं तब तक नाचूँगा जब तक कि बारिश न हो जाये”। (Moral Stories | Stories)

cartoon image of a saint dancing

सफलता पाने वालों में यही गुण विद्यमान होता है, वो जिस चीज को करते हैं उसमे उन्हें सफल होने का पूरा विश्वास होता है और वे तब तक उस चीज को करते हैं जब तक कि उसमे सफल ना हो जाएं। इसलिए यदि हमें सफलता हांसिल करनी है, तो उस साधु की तरह ही अपने ऊपर पूरा विश्वास होना चाहिए।

सीख:- विश्वास जीवन की शक्ति है। जिन्हें विश्वास है वे विजयी होंगे। (Moral Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | kids short stories | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Moral Stories | kids hindi stories | Kids Moral Stories | Kids Stories | Moral Stories | hindi stories | Moral Stories for Kids | hindi stories for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी नैतिक कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की नैतिक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: कुम्हार की चतुराई

Moral Story: धूल में लिपटा हीरा

Moral Story: पिंकी का नया वर्ष

Moral Story: समझ आ गई

#बच्चों की नैतिक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #छोटी नैतिक कहानियाँ #हिंदी कहानियाँ #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #बाल कहानियां #लोटपोट ई-कॉमिक्स #लोटपोट #hindi stories for kids #Moral Stories for Kids #hindi stories #Moral Stories #Kids Stories #Kids Moral Stories #kids hindi stories #Kids Hindi Moral Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #short moral stories #kids hindi short stories #kids short stories #Bal Kahaniyan #Bal kahani #Hindi Bal Kahani #Hindi Bal Kahaniyan #lotpot E-Comics #Lotpot