/lotpot/media/media_files/MpuztOfeTNashf3sRVfF.jpg)
घमण्डी राजा
मजेदार हिंदी कहानी: घमण्डी राजा:- एक राजा था, बड़ा घमण्डी व अत्याचारी। वह अपने आप को बहुत चतुर समझता था और बहुत जिद्दी था। एक बार एक ज्योतिषी उनके दरबार में आए। राजा के घमण्डी व जिद्दी होने की बात वे पहले ही सुन चुके थे। फिर भी साहस करके राजा के पास आए। राजा ने उन्हें उचित सम्मान दिया व आसन पर बिठाया। राजा ने अपने स्वभाव के अनुसार ज्योतिषी की परीक्षा लेनी चाही। राजा ने कहा, मेरे महल में सात दरवाजे हैं, बताइए मैं कौन से दरवाजे से बाहर जाऊंगा इसका उत्तर सही रहा तो आपको मुंह मांगा इनाम दिया जाएगा और अगर उत्तर सही नहीं दे पाये तो फांसी की सजा दे दी जाएगी। (Fun Stories | Stories)
यह बात सुनकर ज्योतिषी पहले तो घबराए लेकिन ज्योतिषी को अपने पर पक्का विश्वास होने पर उन्होंने...
यह बात सुनकर ज्योतिषी पहले तो घबराए लेकिन ज्योतिषी को अपने पर पक्का विश्वास होने पर उन्होंने हिम्मत से काम लिया। ज्योतिषी ने एक कागज पर कुछ लिखकर जमीन पर रख दिया। और अपने आसन पर आकर बैठ गए। उन्होंने कहा, महाराज आपके प्रश्न का उत्तर इस कागज में है। राजा ने तुरंत सेनापति व मंत्री को बुलाकर आदेश दिया कि इसी समय महल की छत को तुड़वाया जाए। आज्ञा का तुरन्त पालन किया गया। उसी समय छत को तोड़ा गया और राजा छत में से होकर बाहर निकले वापस आकर सिंहासन पर बैठकर ज्योतिषी से कहा, लाओ ये कागज जिसमें आपने मेरे प्रश्न का जवाब लिखा।
ज्योतिषी ने कहा "महाराज आप खुद ही देख लीजिए तो ठीक रहेगा"। राजा ने वह कागज मांगकर पढ़वाया और पढ़ा तो आश्चर्यचकित हो गया। ज्योतिषी ने लिखा था आप छत तोड़कर बाहर आओगे।
राजा ज्योतिषी का यह जवाब पढ़कर बहुत प्रभावित हुआ व ज्योतिषी को भरपूर पुरस्कार देकर विदा किया व उस दिन से राजा घमण्डी स्वभाव छोड़कर प्रजा की सेवा करने लगा। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | kids night stories in hindi | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | choti majedar hindi kahani | choti hindi kahani | kids hindi kahaniyan | kids hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | hindi kahani | Hindi kahaniyan | choti hindi prerak kahani | hindi majedar kahani | Kids Hindi Fun Story | Hindi Fun Story | hindi fun stories for kids | best hindi fun stories | Hindi fun stories | bachon ki hindi kahani | bachon ki kahaniyan | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बच्चों की बाल कहानियां | मजेदार बाल कहानियां | छोटी बाल कहानी | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियां | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की रात की कहानियां | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी | बच्चों की कहानी