मजेदार हिंदी कहानी: सोने का पेड़

किसी गाँव में एक फूलकुमारी नाम की महिला रहती थी। दूसरों के घर की सफाई तथा बर्तन मांजकर थोड़े बहुत पैसे उसे मिलते थे। उन्हीं पैसों से गुजारा करती थी। उस फूलकुमारी का इकलौता बेटा था रामू।

New Update
cartoon image of indian village women with her son

सोने का पेड़

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मजेदार हिंदी कहानी: सोने का पेड़:- किसी गाँव में एक फूलकुमारी नाम की महिला रहती थी। दूसरों के घर की सफाई तथा बर्तन मांजकर थोड़े बहुत पैसे उसे मिलते थे। उन्हीं पैसों से गुजारा करती थी। उस फूलकुमारी का इकलौता बेटा था रामू। फूलकुमारी चाहती थी कि रामू पढ़-लिख कर किसी योग्य हो जाये। मगर वह पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं लेता था। एक बार बैठे-बैठे उस फूलकुमारी के मन में आया, रामू पढ़ता लिखता तो है नहीं, कितना अच्छा हो, अगर यह कोई काम करने लग जाए। मुझे सहारा भी मिल जाएगा। (Fun Stories | Stories)

cartoon image of indian village women with her son

एक दिन उसने रामू को अपने पास बुलाया और कहा, “बेटे तुम भी जंगल में सूखी लकड़ियाँ काटने क्‍यों नहीं जाते? सूखी लकड़ियाँ शहर में आराम से बिक जाएंगी। जो पैसे मिलेंगे उन्हें जमा करते रहना और बाद में छोटा मोटा रोजगार शुरू-कर देना”।

रामू को मां की यह बात जंच गई। अगले ही दिन से वह जंगल जाने लगा। अब वह बड़े सवेरे अपनी कुल्हाड़ी लेकर जंगल में निकल जाता और दोपहर तक सूखी लकड़ियों का एक गठ्ठर लेकर लौट आता। घर आकर वह हाथ मुंह धोकर कुछ खाता फिर गठ्ठर सिर पर रखकर शहर बेचने चल देता। अब यह काम उसका रोज का हो गया था।

एक दिन की बात है, रामू ने गांव के किसी व्यक्ति के मुंह से सुना कि जंगल में रात को परियां आती हैं। उसने परियों को देखने का निश्चय किया। एक दिन वह रात को जंगल में ठहर गया, तभी मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे छिप गया। (Fun Stories | Stories)

कुछ देर के बाद उस पेड़ के ऊपर से एक सुनहरे रंग की चिड़िया, किसी पके आम की तरह नीचे टपक पड़ी। चिड़िया बुरी तरह भीगी हुई थी और ठंड से कांप रही थी। चिड़िया की दशा देखकर उसे बड़ी दया आई। उसने आगे बढ़कर चिड़िया को प्यार से उठा लिया और सहलाने लगा। इससे चिडिया को गरमी पहुंची और उसे बड़ी राहत मिली। 

बारिश भी अब तक थम चुकी थी। “तुम रात के समय इस जंगल में क्या कर रहे हो?” चिड़िया ने उससे पूछा। 

“मैंने सुना है कि जंगल में रात को परियां आती हैं। क्या यह सच है?”

cartoon image of indian village man sitting under a tree

“तुमने बिल्कुल सच सुना है,” चिड़िया ने उससे पूछा “लेकिन परियों से तुम्हारा क्या काम है?” (Fun Stories | Stories)

“बस, ऐसे ही उन्हें देखना चाहता हूं। क्या मैं उन्हें देख पाऊंगा?” रामू चिंतित होकर बोला।

“तुम बहुत ही अच्छे लड़के हो,” चिड़िया फुदकती हुई बोली, “मैं तुम्हें परियों से मिलवाऊंगी। परियां मेरी अच्छी दोस्त हैं। कुछ ही देर में वे यहां आएंगी”। 

यह सुनकर रामू बहुत खुश हुआ। वह आकाश की ओर देखते हुए परियों के आने का इंतजार करने लगा। तभी उसके कान में परियों के हंसने गाने की आवाज सुनाई दी और कुछ ही पल में वहां परियां उतरीं। 

रामू को देखकर परियां डर गईं और तुरंत वापस जाने लगीं तो चिड़िया ने उन्हें रोकते हुए कहा अरे रूको-रूको। तुम सब कहां चल दी।

रानी परी ने शंका की नज़रों से रामू की तरफ देखा और बोली, “यह लड़का हमें परेशान कर सकता है”। (Fun Stories | Stories)

“नहीं नहीं, यह तुम लोगों को परेशान नहीं करेगा। यह तो बहुत ही भला और नेक लड़का है,” चिडिया ने परियों को बताया जानती हो, अभी थोड़ी देर पहले इसने मेरी जान बचाई। वरना मैं तो ठंड से मर गई होती। “मैंने इसे अपना दोस्त बना लिया हैं”। 

“अगर ऐसी बात है तो बहुत ही अच्छा है”। रानी परी मुस्करा कर बोली।

“यह तुम लोगों को नजदीक से देखना चाहता था,” चिड़िया ने परियों से कहा, “मैंने इसे वचन दिया था कि मैं इसे तुम लोगों से मिलवाऊंगी”।

cartoon image of indian village man talking to angels

रामू हैरानी से परियों की तरफ देख रहा था। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी आसानी से, आमने-सामने वह परियों को...

रामू हैरानी से परियों की तरफ देख रहा था। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी आसानी से, आमने-सामने वह परियों को देख रहा है और उनकी मधुर आवाज सुन रहा है। कुछ देर बाद रामू उठ खड़ा हुआ और बोला, “अब मैं अपने घर जाऊंगा। मुझे जाने की आज्ञा दो”। (Fun Stories | Stories)

“हम तुम्हें खाली हाथ नहीं जाने देंगी,” रानीपरी ने कहा, “तुमने हमारी दोस्त चिड़िया की जान बचाई है। हम तुम्हें कुछ उपहार देंगें। आओ हमारे साथ। सोने के पेड़ के पास चलो”। यह कहकर रानी परी ने अंगूठे से रामू का माथा छू दिया। रामू को लगा, जैसे उसकी आँखें बंद होती जा रही हैं। वह किसी पक्षी की तरह हवा में उड़ता जा रहा है। थोड़ी ही देर बाद वह एक सोने के पेड़ के पास खड़ा था। उस पेड़ पर छोटे-छोटे बेर की तरह हजारों सोने के फल लगे थे। यह सब देख कर रामू की आंखें आश्चर्य से फैल गईं।

“तुम्हारी जितनी इच्छा, उतने फल तोड़ लो”। रानी परी ने आदेश दिया। 

रामू ने सकुचाते हुए आठ-दस फल तोड़ कर अपनी जेब में रख लिए। 

“जब भी तुम्हें सोने की जरूरत हो जंगल में आ जाना और हमें याद कर लेना”। (Fun Stories | Stories)

परियों ने उसे जंगल के बाहर तक छोड़ दिया। रामू ने खुशी-खुशी जाकर अपनी मां को सारी बात बताई। पहले तो उसकी मां बहुत खुश हुई किंतु कुछ ही पल बाद वह उदास हो गई। “क्या हुआ मां?” रामू ने मां की तरफ देखकर पूछा, “तुम अचानक उदास क्‍यों हो गई”।

“बेटे, हम लोग सोना तो खाएंगे नहीं। सोने को बाजार में बेचना ही पड़ेगा। बाजार में बेचने जाओगे तो लोग तुम्हें चोर समझेंगे। पूछेंगे की ये सोना तुम्हारे पास आया कहां से? तो तुम क्या जवाब दोगे?”

“मां, मैं उन्हें सचमुच बता दूंगा”। रामू ने कहा। “ठीक है बेटे, जैसी तुम्हारी मर्जी”।

अगले दिन रामू सोने का एक फ़ल लेकर एक सुनार के पास गया। उसने सोनार को फल दिखाकर बेचने की बात कही। सोने के फल को देखकर सुनार ने रामू की तरफ शंका से देखा और पूछा- “चुरा कर लाया है क्या?” “नहीं तो..” रामू ने उसे सारी बातें सचसच बता दी। (Fun Stories | Stories)

“तुम मेरे साथ आओ,” सुनार बोला, “राजा के पास चलो। मैं उन्हें इस बारे में बताकर ही सोने का यह फल खरीदूंगा। ताकि मैं किसी झमेले में बाद में न पडूं”।

cartoon image of indian village man talking to king

राजा सारी बातें सुनकर खुशी से पागल हो गया। “देखो, उसने रामू की खुशामद करते हुए कहा, “अगर मुझे तुम उन परियों से मिला दो तो मैं तुम्हें अपना सारा राजपाठ दे दूंगा। नहीं तो तुम्हें फांसी दे दूंगा”।

राजा बहुत लालची इन्सान था। वह सोने चांदी और रत्नों के लिए पागल रहता था। उसने सोचा कि यदि वह उन परियों से मिला और परियों ने उसे सोने का पेड़ दिखा दिया तो वह पेड़ ही काटकर ले आएगा। 

रामू ने राजा को परियों के पास ले जाने का वचन दिया। रात के समय राजा को वह उसी स्थान पर ले गया, जहां परियां मिली थीं। रामू ने परियों को याद किया। शीघ्र ही वहां हंसती गाती परियां आ गईं। 

रामू ने रानी परी को सारी बातें बताई। परियों ने इस लालची राजा को सबक सिखाने का फैसला कर लिया। (Fun Stories | Stories)

रानी परी ने राजा से कहा- “अगर आपको सोने का पेड़ चाहिए तो हमारे साथ आकाश में उड़ना होगा”। 

“हां हां, मैं उडूंगा”। राजा ने खुशी-खुशी कहा। 

रानी परी बोली, ‘जिस समय हम उड़ने लगें आप मेरे पैर पकड़ लीजिएगा”। राजा ने वैसा ही किया। 

रानी परी जैसे ही उड़ने लगी, राजा ने लपक कर उसके दोनों पैर पकड़ लिये। रानी परी खूब ऊंचा उड़ने लगी। इतनी ऊंचाई पर राजा को डर लगने लगा। डर से उसके हाथ पांव कांपने लगे। इस क्रम में उसका हाथ छूट गया और वह जमीन पर ‘धड़ाम’ से आ गिरा। उसकी हड्डी पसली टूट गई। वह दर्द से कराहने लगा। (Fun Stories | Stories)

रानी परी फिर उसके पास आई और बोली, “लगता है तुम बड़े डरपोक हो, सोने का पेड़ नहीं लेना है क्या?”

वह बोला, “हां लेना है”। राजा ने इस हालत में भी लालच नहीं छोड़ा। 

cartoon image of indian king

रानी परी ने राजा का माथा छू दिया अपने अंगूठे से। राजा को लगा कि वह उड़ता जा रहा है। थोड़ी देर मे वह उसी सोने के पेड़ के पास खड़ा था। सोने का पेड़ देखकर राजा सारा दुख दर्द भूल गया। उसने अपनी कमर में एक छोटी कुल्हाड़ी छिपा रखी थी। वो लगा उसी से पेड़ को दनादन काटने। 

“ऐसी गलती मत करो। पेड़ का दुश्मन मत बनो, वरना यह तुम्हारी जान ले लेगा। रानी परी ने उसे चेताया। किंतु राजा उसकी बात कब मानने वाला था। राजा ने पेड़ को जड़ से काट डाला। मगर पेड़ राजा के ही ऊपर गिर पड़ा और राजा उसी से दब कर मर गया। रानी परी ने रामू से कहा, “जाओ, अब तुम इस राजा का राजपाठ संभालो। मैं तुम्हारे साथ हूं”। यह कहकर परियां अदृश्य हो गईं। और रामू और उसकी माँ ख़ुशी ख़ुशी रहने लगे। (Fun Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | kids hindi kahaniyan | kids hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | bachon ki majedar hindi kahani | hindi kahani | Hindi kahaniyan | बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी | majedaar hindi kahani | bachon ki majedar kahaniyan | bachon ki kahaniyan | bachon ki majedar kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | बच्चों की कहानी

यह भी पढ़ें:-

हिंदी मजेदार कहानी: मुन्ना मियां का इम्तिहान

हिंदी मजेदार कहानी: ज्योतिषी की भूल

Fun Story: जुगाड़

Fun Story: सुनहरी खिड़कियों वाला घर

#मज़ेदार बाल कहानी #bachon ki hindi kahaniyan #lotpot E-Comics #बच्चों की हिंदी कहानी #bachon ki kahaniyan #बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी #हिंदी कहानियाँ #Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #Hindi Bal Kahani #bachon ki majedar hindi kahani #बाल कहानियां #Bal Kahani in Hindi #लोटपोट #बच्चों की बाल कहानी #बच्चों की कहानी #bachon ki majedar kahaniyan #मजेदार हिंदी कहानी #हिंदी बाल कहानी #Hindi Kahani #बच्चों की हिंदी कहानियाँ #मजेदार बाल कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #majedaar hindi kahani #लोटपोट ई-कॉमिक्स #Hindi kahaniyan #majedar bal kahani #Bal kahani #bachon ki majedar kahani #kids hindi kahaniyan #kids hindi kahani #Lotpot