हिंदी मजेदार कहानी: ज्योतिषी की भूल:- केवल चेहरा देखकर चरित्र बताने का दावा करने वाला एक ज्योतिषी जब यूनान के जाने माने दार्शनिक सुकरात के सामने पहुंचा तो वह अपने शिष्यों की मंडली जमाकर बैठे थे। सुकरात के विचार जितने अच्छे थे, उनकी सूरत उतनी ही बदसूरत थी। ज्योतिषी ने बिना किसी संकोच के तपाक से सबके सामने कहा- "इस व्यक्ति में क्रोध कूट-कूट कर भरा है। इसके नथनों की रचना से यही झलकता है"। (Fun Stories | Stories) ऐसा कहने पर सुकरात के शिष्य आवेश में आ गये किन्तु ज्योतिषी ने निडरता से आगे कहा- "इसके माथे और सिर की... ऐसा कहने पर सुकरात के शिष्य आवेश में आ गये किन्तु ज्योतिषी ने निडरता से आगे कहा- "इसके माथे और सिर की रचना के हिसाब से यह निश्चित रूप से एक लालची व्यक्ति होगा, इसकी ठुड्डी की रचना बताती है कि यह बिल्कुल सनकी है, इसके होंठ और दांतों के आकार को देखकर लगता है कि यह हमेशा देशद्रोह करने को लालायित रहता है"। यह सुनकर सुकरात ने उस ज्योतिषी को अच्छा पुरस्कार देकर ससम्मान विदा किया। यह देखकर सुकरात के शिष्य आश्चर्य चकित रह गये। सुकरात अपने शिष्यों की हैरानी को दूर करने के लिए बोले "सत्य को छिपाना व्यर्थ है, ज्योतिषी ने मुझमें जितने दुर्गुण बताये, वे सब मुझमें मौजूद हैं। मैं उन्हें स्वीकार करता हूं, ज्योतिषी ने केवल एक भूल की, उसने मेरे विवेक पर ध्यान नहीं दिया। मैं अपने विवेक की शक्ति से उन सभी दुर्गुणों पर अंकुश लगाये रखता हूं, ज्योतिषी यह बात बताना भूल गया"। (Fun Stories | Stories) Lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | bachchon ki hindi kahaniyan | Hindi kahaniyan | Hindi kahani | majedaar hindi kahani | bachchon ki hindi kahani | Mazedar Hindi Kahani | short fun story | short fun story in hindi | short stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | short stories for kids | short fun stories | kids hindi fun stories | kids hindi stories | kids fun stories in hindi | Kids Fun Stories | best kids stories | kids stories in hindi | Kids Stories | Hindi Kids Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मजेदार बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानी | हिंदी कहानीयां | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की कहानी | बच्चों की हिंदी मज़ेदार कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | मज़ेदार कहानी | हिंदी मज़ेदार कहानियाँ यह भी पढ़ें:- बच्चों की हिंदी मज़ेदार कहानी: कौन ज्यादा बुद्धिमान Fun Story: शेख का न्याय Fun Story: गोनू झा की चतुराई Fun Story: चोरी का भेद