/lotpot/media/media_files/mTBTkI6WBRr39X5Y0149.jpg)
अनोखी सौगात
हिंदी प्रेरक कहानी: अनोखी सौगात:- बरसों पुरानी बात है, हरिपुर का राजा था भद्रसेन वह अपनी न्यायप्रियता और दयालु स्वभाव के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। एक दिन एक देवता, राजा भद्रसेन पर उसकी दयालुता और न्यायप्रियता के कारण प्रसन्न हो गए। राजा के सामने प्रकट होकर देवता ने एक तलवार उसकी ओर बढ़ाते हुए कहा, "राजन, लो यह तलवार संभालो यह तुम्हें शर्तिया विश्व विजेता बना देगी"। (Motivational Stories | Stories)
"देव! क्षमा करें, यह तलवार मुझे नहीं चाहिए। विश्व विजेता बनने की मेरी तनिक भी लालसा नहीं है। युद्ध से मैंने सदैव घृणा की है और करता रहूंगा"। राजा ने तलवार थामने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाने की बजाए हाथ जोड़कर बताया।
अच्छा, तो फिर यह दुर्लभ हीरा तुम्हें ले लेना चाहिए। इसके प्रभाव से तुम्हारे राजकोष में धन का अम्बार लगा रहेगा। मन चाहे...
अच्छा, तो फिर यह दुर्लभ हीरा तुम्हें ले लेना चाहिए। इसके प्रभाव से तुम्हारे राजकोष में धन का अम्बार लगा रहेगा। मन चाहे, जितना दान-पुण्य करना। ऐश्वर्य भरा जीवन बिताना"। देवता ने दुर्लभ हीरा दिखाते हुए कहा। "नहीं देव, मुझे इसकी भी चाह नहीं है। आप दया-निधान हैं, मुझ पर प्रसन्त हो गए, मेरे लिए यही परम सौभाग्य की बात है। प्रजा, कर के रूप में जो धन देती है, वही पर्याप्त है"। राजा ने कहा।
देवता, राजा की बात सुनकर चकरा गए। थोड़ी देर बाद कहा, "राजन, शायद तुम्हें विश्व की वस्तुओं की लालसा नहीं है। तो फिर चलो, मैं तुम्हें अभी स्वर्ग ले चलता हूं"। (Motivational Stories | Stories)
राजा विनम्रता से कहने लगा, "नहीं देव, मैं स्वर्ग नहीं जाना चाहता। कारण, मेरी प्रिय जन्मभूमि के सामने स्वर्ग कुछ भी नहीं है"। देवता आगे कुछ न बोल सके। उन्हें पहली बार ऐसा भक्त मिला था।
"ठीक है! जैसी तुम्हारी मर्जी, मैं तुम्हें पुष्पों के थोड़े से बीज देता हूं इन्हें स्वीकार करो। जहां कहीं भी इन्हें बो दोगे, वहां पर ऐसे विशेष सुगन्धित पुष्प उगेंगे कि उन्हें सूंघते ही मित्र और शत्रु वैरभाव भूलकर बड़े प्रेम से गले मिलेंगे"।
यह सुनकर राजा का मन बाग-बाग हो गया। तुरंत हाथ आगे कर उसने फूल के बीज ले लिए और मुस्कराते हुए बोला, "देव! आपने तो मुझे निहाल कर दिया। मुझे ऐसी ही चीज की अति आवश्यकता थी, जिसके प्रभाव से सब लोग और मेरी प्रजा सुख-शांति तथा प्रेमभाव से मिल-जुल कर रह सके। राजा को इससे अनोखी सौगात और क्या चाहिए?" (Motivational Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | bal kahani | short stories for kids | kids short stories | kids hindi short stories | Short Motivational Stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Motivational Stories | kids hindi stories | kids motivational stories | hindi stories for kids | hindi stories | Kids Hindi Motivational Story | motivational stories for kids | Hindi Motivational Stories | Motivational Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी | मजेदार हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरणादायक हिंदी कहानी | हिंदी कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी प्रेरक कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ