शिक्षक — हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक

शिक्षक — हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक:- बच्चों, “शिक्षक” सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि वह प्रकाश है जो हमारे जीवन का अंधेरा मिटाता है। यह कविता हमारे प्यारे शिक्षकों को समर्पित है

New Update
shishak-par-kavita
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शिक्षक — हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक:- बच्चों, “शिक्षक” सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि वह प्रकाश है जो हमारे जीवन का अंधेरा मिटाता है। यह कविता हमारे प्यारे शिक्षकों को समर्पित है, जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं और जीवन जीने की सच्ची कला सिखाते हैं।
एक शिक्षक हमें केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि यह भी सिखाता है कि मुश्किलों का सामना कैसे करना है, दूसरों के साथ आदर से कैसे पेश आना है और जीवन में सच्चाई का महत्व क्या है।

इस कविता में कवि ने शिक्षक को एक पथदर्शक, एक प्रेरणास्त्रोत और एक आदर्श के रूप में दिखाया है। शिक्षक ही हमें यह सिखाता है कि गलतियों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। उनकी गंभीरता में अनुशासन छिपा है, और उनकी मुस्कान में प्यार।

हर बच्चे को अपने शिक्षक से सीख लेनी चाहिए कि मेहनत, ईमानदारी और संयम से ही सफलता का रास्ता बनता है। इसलिए, इस कविता “शिक्षक” के माध्यम से हम सभी अपने शिक्षकों को धन्यवाद कहें — जिन्होंने हमें “पढ़ना” ही नहीं, बल्कि “जीना” सिखाया।

कविता: "शिक्षक"

जीवन में जो राह दिखाए,
सही तरह चलना सिखाए।
मात-पिता से पहले आता,
जीवन में सदा आदर पाता।

सबको मान प्रतिष्ठा जिससे,
सीखी कर्त्तव्यनिष्ठा जिससे।
कभी रहा न दूर मैं जिससे,
वह मेरा पथदर्शक है जो।

मेरे मन को भाता,
वह मेरा शिक्षक कहलाता।
कभी है शांत, कभी है धीर,
स्वभाव में सदा गंभीर।

मन में दबी रहे ये इच्छा,
काश मैं उस जैसा बन पाता,
जो मेरा शिक्षक कहलाता।

और पढ़ें : 

आम की टोकरी - हिंदी कहानी

सर्दी पर बाल कविता - "जाड़ा"

प्रेम-प्रीत हो सबकी भाषा

बाल कविता : जनवरी की सर्दी

Tags : bachon ki hindi poems | bachon ki poem | Best hindi poems | Best hindi poems for kids | entertaining hindi poem for kids | entertaining kids poem | hindi kids Poem | Hindi Poem | hindi poem for kids | Hindi Poem Morning of Banaras | Hindi Poem on 15 August | hindi poem on Butterfly | hindi poem on chutti | hindi poem on clouds | hindi poem on computer | Hindi Poem on Dawn | Hindi poem on elephant | Hindi poem on friendship day | Hindi Poem on Geography | hindi poem on gulab jamun | hindi poem on holiday | Hindi poem on Independence Day | hindi poem on july for kids | hindi poem on jungle | Hindi poem on monkey | Hindi Poem on Moon | Hindi poem on Peacock | poem | bachchon ki hindi poem