/lotpot/media/media_files/3ifIexTpNaZLpGoWmsrZ.jpg)
प्रकाश की समझदारी
हिंदी मजेदार कहानी: प्रकाश की समझदारी:- बीरनचक राज्य में बहुत जोरों की बारिश हो रही थी। पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी। चारों ओर पानी ही पानी भर गया। सातवें दिन बारिश बंद तो हो गई, मगर तब तक वहां बाढ़ आ गई। खेत-आंगन सब डूब गए। गांव नगर बाढ़ से घिर गए। (Fun Stories | Stories)
राज्य में चारों ओर हाहाकार मच गया। किसान भूखों मरने लगे। राजा वशिष्ठ सिंह चिंतित थे। बाढ़ का पानी कैसे निकले? यह सोच...
राज्य में चारों ओर हाहाकार मच गया। किसान भूखों मरने लगे। राजा वशिष्ठ सिंह चिंतित थे। बाढ़ का पानी कैसे निकले? यह सोच राजा परेशान थे। पर कोई भी उपाय नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने घोषणा करवाई कि बाढ़ का पानी निकालने वाले को ईनाम दिया जाएगा।
एक दिन प्रकाश नाम का एक आदमी राजा के पास आया और बोला, “मैं बाढ़ का पानी निकलवा सकता हूं पर मुझे कुछ स्वर्ण मुद्राएं चाहिए”। (Fun Stories | Stories)
राजा वशिष्ठ ने उसे राजकोष से मुद्राएं दिलवा दी। प्रकाश ने मुद्राएं ले उन गांवों वालों को दिखाकर पानी में फेंक दी। गांव वालों ने जब यह देखा-सुना तो बाढ़ की मार से बेहाल सैकड़ों किसान उन मुद्राओं को ढूंढ़ने लगे।
पानी हटाने के प्रयास होने लगे। मुद्राएं पाने के लिए गांव वालों ने उन बड़ी-बड़ी चट्टानों, जिन्होंने बहाव- अवरूद्ध कर दिया था, को एक जुट होकर हटा दिया। बाढ़ का पानी बह चला। भूखे, अन्नहीन गांव वाले मुद्राएं खोजने लगे। उनकी मेहनत से चट्टानें हट गई पानी निकल गया और गांव वालों को मुद्राएं भी मिल गईं।
यह सब हुआ, प्रकाश की चतुराई से। राजा वशिष्ठ सिंह प्रकाश की चतुराई से बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने प्रकाश को ढेर सारा इनाम दिया। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Hindi Bal Kahani | kids hindi kahaniyan | bachon ki hindi kahaniyan | Hindi kahaniyan | kids hindi fun stories | Kids Hindi Fun Story | Hindi Fun Story | short hindi stories for kids | Short Hindi Stories | hindi stories | hindi stories for kids | kids hindi stories | short fun story | short fun story in hindi | short stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | choti hindi kahani | choti majedar kahani | majedar choti kahani | bachon ki comics | bachon ki choti kahani | bachon ki majedar kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानी | मज़ेदार हिंदी कहानी | हिंदी कहानीयां | बच्चों की मजेदार कहानी | बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी | मजेदार हिंदी कहानी | छोटी शिक्षाप्रद कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की छोटी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की कहानियाँ