हिंदी नैतिक कहानी: गिलहरी का पीछा:- “अरे! यह क्या हो गया तुम्हें यह चोट कैसे लगी?” किशोर की बुरी हालत देख कर सारा परिवार उसकी ओर बाहर भागा। देखा तो किशोर कई जगह से चोटिल दिखाई दिया। “सड़क पर गिर जाने से यह चोटें आई हैं। आप जल्दी से डाक्टर को बुलवा लीजिए”। किशोर ने पीड़ा से करहाते हुए कहा था। (Moral Stories | Stories)
“मैं अभी डाक्टर को लेकर आता हूं”। कह कर किशोर के पापा डाक्टर को लेने चले गए। आनन-फानन में...
“मैं अभी डाक्टर को लेकर आता हूं”। कह कर किशोर के पापा डाक्टर को लेने चले गए। आनन-फानन में डाक्टर आया। किशोर की जांच करने के बाद डाक्टर बोला, “परेशान होने की कोई बात नहीं है, बस मामूली सी चोट लगी है। मैं अभी मरहम पट्टी कर देता हूं”।
मरहमपट्टी करने के बाद डाक्टर चला गया तो पिताजी ने किशोर से पूछा, “बेटे, यह चोटें कैसे आईं?” (Moral Stories | Stories)
किशोर ने कहा, “बात यह है कि कुछ दिनों से मैं अपने दोस्त जिम्मी की बातों में आकर यह विश्वास करने लगा था कि गिलहरी का पीछा करने से कक्षा में प्रथम आते हैं और इसी कारण मैं आज सड़क पर गिलहरी के पीछे दौड़ रहा था। दौड़ते-दौड़ते ठोकर लगी और यह हादसा हो गया”।
“हूं... तो यह बात है”। पिताजी ने किशोर से कहा, “देखो बेटा, यह सब अंधविश्वास की बातें हैं”।
“तो क्या इनका कोई मतलब नहीं है”। किशोर रुआंसा होकर बोला। “होता है बेटा, इन बातों का अर्थ होता है”। पिताजी ने उसे समझाते हुए कहा, “देखो, बात यह है कि गिलहरी को पकड़ना एक कठिन कार्य है। हमें कक्षा में प्रथम आने के लिए उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है, जितनी गिलहरी को पकड़ने में करनी पड़ती है”।
“अच्छा, तो यह बात है, अब मैं कभी ऐसा नहीं करूंगा और खूब पढ़ाई करूंगा ताकि कक्षा में प्रथम आ सकूं”। किशोर को अपने किए पर पछतावा हो रहा था। लेकिन उसे इस बात की खुशी थी कि वह गिलहरी का पीछा करने का अर्थ समझ गया था। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bachon ki hindi moral story | short hindi moral story | kids hindi moral story | Hindi Moral Story | bachon ki moral story | moral story in hindi | short moral story | moral story for kids | kids moral stories in hindi | short hindi stories for kids | short stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | bachon ki naitik kahani | bachon ki naitik kahaniyan | hindi naitik kahani | choti naitik kahani | choti hindi kahani | choti hindi naitik kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी | बच्चों की कहानियाँ | बच्चों की छोटी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की मजेदार कहानी | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | छोटी हिंदी नैतिक कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानी | छोटी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानियाँ