/lotpot/media/media_files/YdLEIx4x4jn7ytz1mViS.jpg)
महाराजा का बड़प्पन
हिंदी नैतिक कहानी: महाराजा का बड़प्पन:- महाराजा रणजीत सिंह के जीवन की कई घटनायें प्रसिद्ध हैं। एक बार महाराजा अपनी राजधानी विविधा का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनके घोड़े के आगे पीछे कई सैनिक अधिकारी थे। अचानक एक पत्थर का टुकड़ा महाराजा के माथे से लगा और माथे से खून बहने लगे। (Moral Stories | Stories)
दो सिपाही उस तरफ भागे, जिधर से पत्थर फैंका गया था। दोनों सैनिक एक बुढ़िया को पकड़ कर महाराजा के सामने...
दो सिपाही उस तरफ भागे, जिधर से पत्थर फैंका गया था। दोनों सैनिक एक बुढ़िया को पकड़ कर महाराजा के सामने ले आये। बुढ़िया डर से कांप रही थी। उसने हाथ जोड़कर विनम्रता से कहा कि सरकार मेरा बच्चा तीन दिन से भूखा है। सड़क के किनारे पर लगे पेड़ से एक पके हुये फल को तोड़ने के लिए मैंने पत्थर मारा था। जिससे अपने भूखे बच्चे को फल खिला सकूं। मेरा दुर्भाग्य है कि वह ढेला आपके माथे पर जा लगा। कृपया मुझे क्षमा कर दें। (Moral Stories | Stories)
महाराजा ने अपने मन्त्री को आज्ञा देते हुए कहा इस बुढ़िया के राशन पानी का पूरा इन्तजाम किया जाये जिससे इसके परिवार को कभी भूखा न रहना पड़े। मंत्री और सैनिक हैरान थे दंड देने की बजाये न केवल क्षमा ही किया जा रहा है, बल्कि ईनाम दे रहे हैं।
महाराजा ने उनको समझाते हुये कहा कि जब निर्जीव जड़ पेड़, पत्थर मारने पर फल देता है, तब मैं प्रजा पालक और मानव हो कर इसे दंड कैसे दे सकता हूँ। यह है बड़ों का बड़प्पन। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | choti hindi kahani | kids hindi kahaniyan | kids hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | bachon ki majedar hindi kahani | bachon ki hindi kahani | hindi kahani | hindi naitik kahani | bachon ki hindi naitik kahani | choti hindi naitik kahani | bachon ki hindi moral story | short hindi moral story | hindi moral stories for kids | Kids Hindi Moral Stories | Hindi Moral Stories | Hindi Moral Story | Short moral stories in hindi | short moral stories | hindi naitik kahaniyan | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानी | बच्चों की कहानियाँ | बच्चों की छोटी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की नैतिक कहानी | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी नैतिक कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानी