हिंदी नैतिक कहानी: सबसे दुखी आदमी

एक राजा अत्यन्त निर्दयी और अत्याचारी था। वह जनता को हर तरह से दुःख और कष्ट दिया करता। सारी जनता राजा के व्यवहार से दुःखी रहती थी। अचानक एक दिन उस राजा के राज्य में एक साधु आया।

New Update
cartoon image of a king and a saint

सबसे दुखी आदमी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हिंदी नैतिक कहानी: सबसे दुखी आदमी:- एक राजा अत्यन्त निर्दयी और अत्याचारी था। वह जनता को हर तरह से दुःख और कष्ट दिया करता। सारी जनता राजा के व्यवहार से दुःखी रहती थी। अचानक एक दिन उस राजा के राज्य में एक साधु आया। जनता ने उसे अपना दुःख दर्द सुनाया। (Moral Stories | Stories)

सब कुछ सुनकर साधु बोला, "धैर्य रखो, मैं राजा को सही राह पर ले आऊंगा"। इतना कहकर...

सब कुछ सुनकर साधु बोला, "धैर्य रखो, मैं राजा को सही राह पर ले आऊंगा"। इतना कहकर साधु सीधे राजा के पास जा पहुंचा राजा ने साधु को प्रणाम कर कहा, "आप की क्या सेवा करूं?"

cartoon image of a king and a saint

"तुम्हारा दुःख मैं दूर करने आया हूं राजन"। साधु बोला।

"मगर मुझे तो कोई दुःख नहीं है सब कुछ है मेरे पास," राजा ने बताया। (Moral Stories | Stories)

"यह तुम्हारी भूल है," साधु ने कहा, "सच्चाई तो यह है कि तुम जैसा दुःखी आदमी इस राज्य में कोई नहीं है"।

राजा को साधु की बात अटपटी जान पड़ी। बिल्कुल समझ में नहीं आई। वह पूछ बैठा, "ऐसा आप क्यों कह रहे हैं?"

"देखो, कोई व्यक्ति दूसरे को क्या दे सकता है?" साधु ने राजा से सवाल किया।

"जो उसके पास होगा"। राजा ने उत्तर दिया।

सही कहना है, साधु बोला, "जो चीज जिसके पास है ही नहीं, वह चीज वह दूसरे को कैसे देगा, नही दे सकता है न। असंभव है देना"। (Moral Stories | Stories)

cartoon image of a king and a saint

"तुमने आज तक अपनी जनता को केवल दुख ही दिया है न। इसी आधार पर मैंने सोचा कि तुम अपने राज्य के सबसे दुखी आदमी हो", साधु ने आगे कहा, "अगर सचमुच तुम सुखी होते तो अपनी जनता को सुख देते, सुख बांटते लुटाते"।

राजा ने साधु के कहने का मर्म अच्छी तरह समझ लिया। वह काफी लज्जित हुआ। झट साधु के चरणों पर गिरकर उसने क्षमा मांगी और कहां, "आज से मैं अपनी जनता को किसी तरह का दुख नहीं दूंगा। उसे आवश्यक सुख सुविधाएं मुहैया कराऊंगा"। 

"जनता की भलाई करना ही राजा का धर्म होता है", कहकर साधु अपनी राह चला गया। (Moral Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | choti majedar hindi kahani | choti hindi kahani | kids hindi kahaniyan | kids hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | hindi kahani | kids hindi moral story | bachon ki hindi moral story | short hindi moral story | Kids Hindi Moral Stories | Hindi Moral Story | hindi naitik kahaniyan | hindi naitik kahani | bachon ki hindi naitik kahani | choti hindi naitik kahani | bachon ki moral kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | प्रेरक हिंदी कहानी | मज़ेदार हिंदी कहानी | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानी | मजेदार हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरणादायक हिंदी कहानी | बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी | हिंदी कहानी | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | छोटी हिंदी नैतिक कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी नैतिक कहानियाँ | हिंदी नैतिक कहानियाँ | बच्चों की नैतिक कहानी

यह भी पढ़ें:-

हिंदी नैतिक कहानी: आत्मविश्वास

हिंदी नैतिक कहानी: महाराजा का बड़प्पन

बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: इनाम का लालच

Moral Story: अकलूराम ने अक्ल खरीदी

#बच्चों की नैतिक कहानी #हिंदी नैतिक कहानी #हिंदी नैतिक कहानियाँ #बच्चों की हिंदी नैतिक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी हिंदी कहानियाँ #छोटी हिंदी नैतिक कहानी #छोटी हिंदी प्रेरक कहानी #हिंदी कहानी #बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी #बच्चों की प्रेरणादायक हिंदी कहानी #मजेदार हिंदी कहानी #बच्चों की हिंदी कहानी #मजेदार छोटी हिंदी कहानी #मज़ेदार हिंदी कहानी #प्रेरक हिंदी कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #बाल कहानियां #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #बच्चों की बाल कहानी #मजेदार बाल कहानी #मज़ेदार बाल कहानी #लोटपोट ई-कॉमिक्स #लोटपोट #bachon ki moral kahani #choti hindi naitik kahani #bachon ki hindi naitik kahani #hindi naitik kahani #hindi naitik kahaniyan #Hindi Moral Story #Kids Hindi Moral Stories #short hindi moral story #bachon ki hindi moral story #kids hindi moral story #Hindi Kahani #bachon ki hindi kahaniyan #kids hindi kahani #kids hindi kahaniyan #choti hindi kahani #choti majedar hindi kahani #Bal Kahaniyan #Bal kahani #Hindi Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #Bal Kahani in Hindi #majedar bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot